फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rasik, accused of running over SHO, turns out to be a drug addict

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे का आदी निकला एसएचओ पर गाड़ी चढ़ाने का आरोपी रशिक

Sat, 15 Nov 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बाईपास नाल्टी सड़क पर दुगनेहड़ी के पास एसएचओ सदर कुलवंत राणा पर गाड़ी चढ़ाने का आरोपी चिट्टे का आदी निकला है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य आरोपी के अलावा तीन लोगों को शुक्रवार को थाना में तलब कर पूछताछ भी गई है। मुख्य आरोपी रशिक पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव लालहड़ी, तहसील हमीरपुर को अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। रशिक का ड्रग टेस्ट किया गया है, जिसमें वह प्रारंभिक जांच में चिट्टे का आदी पाया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में चिट्टा की तस्करी की पुलिस की आशंका और जांच के इस पहलू को बल मिला है। हालांकि पुलिस कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल नहीं कर पाई है। नशे की पुष्टि के लिए रक्त के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। यदि वह रक्त जांच में पॉजिटिव पाया जाता है तो उस पर अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी द्वारा उपयोग में लाए गए वाहन को दोसडका से बरामद कर इसकी फोरेंसिक जांच भी गई है। बीते वीरवार को सदर थाना के एसएचओ कुलवंत राणा की अगुआई में सदर थाना पुलिस ने नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गाड़ी में कुछ युवक नशे की खेप लेकर आ रहे हैं।
इस आशंका के आधार पर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया, लेकिन आरोपी रशिक ने गाड़ी को रोकने की बजाय एसएचओ के पैर पर चढ़ा दिया और भागने का प्रयास किया। इस दौरान एचएचओ ने तीन राउंड फायर कर आरोपी की कार के टायर को पंक्चर कर दिया। इसके बावजूद आरोपी गाड़ी को मौके से भगा ले गया और दोसड़का में ही गाड़ी को छोड़ कर भाग गया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन से चार लोग सवार थे। वीरवार रात को पुलिस ने रशिक और कुछ और युवकों को दबोचा और पूछताछ की। हालांकि अभी तक मामला रशिक के खिलाफ ही दर्ज हुआ है। मामले में कुछ और आरोपियों के गिरफ्तार होने की आशंका है।




कोट
आरोपी की ड्रग टेस्टिंग की गई है, जिसमें वह चिट्टे का आदी पाया गया है। तीन और लोगों से पूछताछ की गई है। मामले में मुख्य आरोपी रशिक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed