{"_id":"666aed240e9040af71091c41","slug":"randomly-parked-vehicles-are-increasing-the-problem-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-129575-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन बढ़ा रहे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन बढ़ा रहे मुसीबत
विज्ञापन
राहगीरों को चलना फिरना हुआ मुश्किल
एक तरफ अतिक्रमण दूसरी तरफ जाम
गांधी चौक से लेकर भोटा तक आवागमन हो रहा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक बेतरतीब ढंग से खड़े किए वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। चालक बाजार में ही सड़क पर जगह-जगह पर वाहन खड़े कर देते हैं। दिन में गांधी चौक से लेकर भोटा तक खासी भीड़ होती है। एक तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। दूसरी तरफ यह वाहन सड़क में पार्क किए जा रहे हैं। इससे राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना पड़ता है। कई बार तो चालक गाड़ी सड़क पर ही खड़ा करके सामान लेने निकल जाते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।
राहगीरों किशन चंद, बलदेव, संजय, स्वरूप राम, जगदीश चंद, अमृता रानी, राधिका आदि ने कहा कि बाजार में चलना भी मुश्किल हो गया है। एक तरह सामान सजा रहता है और दूसरी तरफ वाहन चले रहते हैं। कई जगह तो इतना जाम होता है कि चलने तक की जगह नहीं बचती।इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। बाजार में शाम के समय वाहन ले जाना निषेध है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका चालान किया जाता है।