फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ram Bharosa, security of Hamirpur, vandalized for the third time in front of DC residence

हमीरपुर की सुरक्षा राम भरोसे, डीसी आवास के सामने तीसरी बार तोड़फोड़

Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ram Bharosa, security of Hamirpur, vandalized for the third time in front of DC residence
हमीरपुर में डीसी के सरकारी आवास के नजदीक शरारती तत्वों ने वीरवार रात को तोड़ा सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में निजी और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा राम भरोसे है। यहां जिलाधीश के सरकारी आवास से महज 25 मीटर की दूरी पर शरारती तत्वों ने लगातार तीसरी बार तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। खास बात यह है कि वीरवार की रात जब शरारती तत्वों ने उपायुक्त आवास के सामने सेल्फी प्वाइंट तोड़ा, उस दौरान जिले में धारा 144 लागू थी। रात्रि कर्फ्यू के बावजूद शातिरों ने सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर एक जिलाधीश के आवास के सामने इस तरह की वारदात से प्रशासनिक और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लाजमी हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर शहर ही महफूज नहीं तो दूरदराज के क्षेत्रों की सुरक्षा कैसी होगी, सहज ही जान सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी आवास के सामने वन विभाग का चिल्ड्रन पार्क है। इस पार्क की चारदीवारी पर शहर के एक कारोबारी आशीष शर्मा ने वन विभाग की अनुमति से सेल्फ प्वाइंट स्थापित किया है। जहां पर आकर्षक तरीके से आई लव हमीरपुर लिखा गया है। हीरानगर का यह सबसे खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट है। जहां पर न केवल डिग्री कॉलेज, बल्कि एनआईटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी पार्क में घूमते हैं। पहली बार एक सितंबर 2021, दूसरी बार 12 सितंबर और अब तीसरी बार वीरवार रात को इस सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है, लेकिन अभी तक न तो इस सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत हो पाई और न ही आरोपियों की पहचान हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी, चेयरमैन विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता, सुमित ठाकुर, एडवोकेट सुशील शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सुनील कुमार और पुरुषोत्तम कालिया ने प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि इस बारे में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। फिर भी इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed