फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rakhi fair organized at Gandhi Chowk for the first time; women set up stalls.

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर पहली बार सजा राखी मेला, महिलाओं ने लगाए स्टॉल

Thu, 27 Aug 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हमीरपुर शहर के गांधी चौक में पहली बार राखी मेला सजाया गया है। हमीरपुर ब्लॉक के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हाथों से तैयार उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन

यहां स्थानीय स्तर पर तैयार राखियों के साथ अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी उपलब्ध हैं। चीड़ की पत्तियों और ऊन से तैयार राखियां लोगों का विशेष ध्यान खींच रही हैं। महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल कर इन्हें अलग-अलग रंगों और डिजाइनों में तैयार किया है।
विज्ञापन

पारंपरिक राखियों से अलग होने के कारण इनकी खास मांग देखी जा रही है। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर यह मेला बचत भवन में आयोजित होता था। इस बार गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थान पर स्टॉल लगाने का अवसर मिलने से महिलाओं को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखियों के अलावा घर में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं भी मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मेले में पहुंची महिलाओं आशा देवी और स्नेह लता ने कहा कि पहली बार गांधी चौक पर स्टॉल लगाने के लिए जगह मिली है, जिससे उन्हें अपने उत्पाद लोगों तक पहुंचाने का बेहतर अवसर मिला है।

कोट
महिलाओं की सुविधा के लिए गांधी चौक पर सामान बेचने के लिए स्टाॅल दिए गए हैं, ताकि उन्हें राखी पर्व पर अच्छी आय हो सके। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article