{"_id":"69f888c451702562e30ce268","slug":"rajput-sabha-invited-for-the-program-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-192437-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजपूत सभा ने कार्यक्रम का दिया निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजपूत सभा ने कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
Mon, 04 May 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजपूत महासभा और राजपूत कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ व एसपी बलबीर सिंह से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने नौ मई को आयोजित होने वाले राजपूत एकता एवं महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि के रूप में औपचारिक रूप से निमंत्रण स्वीकार करने का अनुरोध किया। सभा के जिला प्रवक्ता विक्रम ठाकुर ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अधिकारिक रूप से अतिशीघ्र अपनी उपस्थिति के बारे में सभा को अवगत करने के लिए आश्वस्त किया। सभा ने जिले के वरिष्ठ वकील अवतार डोगरा को भी उनके कार्यालय में जाकर निमंत्रण दिया। इस मौके पर राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, प्रदेश आईटी संयोजक सुमित ठाकुर, महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन