फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Questions raised over parking charges at Jwalamukhi; 100 charged for one hour.

Hamirpur (Himachal) News: ज्वालामुखी में पार्किंग शुल्क पर उठे सवाल, एक घंटे के 100 रुपये वसूले

Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over parking charges at Jwalamukhi; 100 charged for one hour.
ज्वालामुखी में पार्किंग के लिए दी गई रसीद। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : Archive
नादौन (हमीरपुर)। ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर मनमाने शुल्क वसूले जाने का आरोप पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे के समीप एक पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये लिए गए। अग्रवाल ने कहा कि पार्किंग स्थल के पास नगर परिषद की निर्धारित दरों का बोर्ड लगा है, लेकिन उस पर कार पार्किंग की दर मिट चुकी है।
विज्ञापन

इससे श्रद्धालुओं में शुल्क को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से निर्धारित शुल्क स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करवाने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद और पूर्व महापौर के मामले को सुलझा लिया है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद

ज्वालामुखी में पार्किंग के लिए दी गई रसीद। स्रोत : जागरूक पाठक

ज्वालामुखी में पार्किंग के लिए दी गई रसीद। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed