{"_id":"5e3ef5bc8ebc3ee58b3bad36","slug":"purls-not-found-in-dipo-hamirpur-hp-news-sml3237147130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दालें, अब डिपुओं से सरसों का तेल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दालें, अब डिपुओं से सरसों का तेल गायब
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पिछले माह दालें देरी से मिलीं तो इस माह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चल रहे राशन के डिपुओं से खाद्य तेल गायब हो गया है। जिसके चलते राशनकार्ड धारकों को बाजार से महंगी दरों पर सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ करने की मांग की है।
सुजानपुर उपमंडल के तहत उचित मूल्य (डिपुओं) की दुकानों में इस माह सरसों तेल की सप्लाई न पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर खरीदारी करनी पड़ रही है। समय पर कभी दालें तो कभी तेल न मिल रहा है। विभाग का यह सिलसिला जारी है। उचित मूल्य की दुकानों में दालें, चीनी, तेल, सब्सिडी पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी पर उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलती है लेकिन, सब्सिडी पर मिलने वाली चीजें कभी किसी महीने तो कभी दूसरे महीने उपलब्ध न होने के कारण जहां उपभोक्ताओं को चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, बाजार में जाकर फिर महंगे दामों में खरीदारी करनी पड़ती है। जिससे गृहिणियों का बजट बिगड़ जाता है। जहां पिछले माह उचित मूल्य की दुकानों में दालें उपलब्ध नहीं थीं तो इस महीने तेल की सप्लाई न होने के कारण उपभोक्ताओं को मायूस होकर डिपुओं से लौटना पड़ रहा है। उपमंडल के तहत करीब 31 दुकानें हैं लेकिन, इस महीने तेल की सप्लाई नहीं पहुंची है। कपिल तिलक, सुरेश, रमेश, राज सिंह ने बताया कि इस माह कड़वे तेल की सप्लाई नहीं आई है। इस संबंध में सिविल सप्लाई के एरिया मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी, अगले माह पिछले माह की सप्लाई दे दी जाएगी।