फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest of waste disposal of covid Health Center

कोविड स्वास्थ्य केंद्र के कचरे के निपटान का विरोध

Sat, 29 May 2021 06:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड स्वास्थ्य केेंद्र टौणी देवी से निकलने वाले तरल अपशिष्ट और कचरे के निपटान का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। तरल अपशिष्ट और कचरे के निपटान के लिए शनिवार को जब गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका घेराव कर दिया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने के बाद तहसीलदार टौणी देवी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत करवाया और फिलहाल काम शुरू न करने के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल टौणी देवी अब 50 बिस्तरों के कोविड स्वास्थ्य केंद्र में तबदील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है।
अस्पताल से निकलने वाले तरल अपशिष्ट और कूड़े के निपटान के लिए टपरे पंचायत के दरकोटी गांव में जगह चयनित की है। लेकिन यहां बड़ा गड्ढा करने का ग्रामीणों ने शुरू से ही विरोध किया था। शनिवार को जैसे जेसीबी मशीन लाई गई तो ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और वह सड़क पर पहुंच गए और इसका जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने जेसीबी को काम पर नहीं लगने दिया। तहसीलदार टौणी देवी डॉ. आशीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और फिलहाल कार्य को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बाक्स:
ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि कचरे के निपटान के लिए दोनों ही पंचायतों में उपयुक्त जगह न होने की बात प्रशासन से कही है। एसडीएम हमीरपुर, बीडीओ और बीएमओ टौणी देवी को इसके बारे में अवगत करवा दिया था। उनका कहना है कि गारवेज ट्रीटमेंट प्लांट हमीरपुर में इसका निपटान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जताया विरोध : दीवान चंद
ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दीवान चंद के मुताबिक लोगों ने कोविड सेंटर से निकलने वाले कचरे को दरकोटी गांव में दबाने का विरोध जताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की बात को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को काम रोक दिया गया है।
खतरनाक कचरे को कहीं और दबाया जाए : रजनीश
टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने मांग की है कि कोविड अस्पताल के खतरनाक कचरे को आबादी के पास नहीं दबाया जाए। इसके लिए कोई और स्थान तलाश किया जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि बीएमओ टौणी देवी तथा तहसीलदार टौणी देवी अपनी सूझबूझ से समस्या का हल निकाल लेेंगे ।
स्वीकार नहीं कोविड सेंटर का कचरा : अजय
टपरे पंचायत के पूर्व उपप्रधान अजय कुमार ने कहा है कि लोगों के विरोध और सुरक्षा के कारण वह दरकोटी में कोविड सेंटर का कचरा नहीं दबाने देंगे। इसके लिए शनिवार को लोग एनएच पर विरोध करने एकत्रित हो गए।
38 लोगों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध : हरनाम
टपरे पंचायत के दरकोटी वार्ड के पूर्व सदस्य सूबेदार मेजर हरनाम चंद शर्मा ने कहा कि 38 ग्रामीणों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर कर प्रस्तावित कचरा निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा प्रस्तावित स्थल का विरोध जताया था। इसके बावजूद प्रशासन जेसीबी लेकर गड्ढा खोदने पहुंच गया। लोगों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया।

नई जगह की हो रही तलाश : डॉ. आशीष
तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि लोग कोविड केयर सेंटर के कचरा निस्तारण के लिए चिन्हित स्थल का विरोध कर रहे हैं। लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। नई जगह की तलाश की जा रही है। इस संवेदनशील मामले में जनप्रतिनिधियों व जनता को प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed