फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   promotion condition should be ended

टीजीटी पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त को हटाया जाए : ठाकुर

Thu, 05 Nov 2020 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश टीजीटी आर्ट्स, साइंस, पदोन्नत प्रवक्ता संघ और हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन गजेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि टीजीटी पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त को तुरंत वापस लिया जाए। 26 अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत होने वाले प्रवक्ताओं को मुख्याध्यापक बनने का मौका दिया जाए। उन्होंने जाहू में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों के हित के लिए जियो टीवी पर तीन नए चैनल शुरू किए हैं। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को काफी लाभ होने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्यों की पदोन्नति की लंबी सूची निकालकर अपनी दूरदर्शिता को दर्शाया है। इसी तरह मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची को निकालकर अध्यापकों को राहत प्रदान करेंगे। प्रदेश में वर्तमान में करीब 400 पद मुख्याध्यापकों के रिक्त पडे़ हैं। संघ को विश्वास है कि मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करके टीजीटी के पद की पदोन्नति पर ली जाने वाली शर्त को खत्म करेंगे। शिक्षा मंत्री के लिए विभाग ने 18 लाख की गाड़ी खरीदी है। इसका संघ पूरी तरह से समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed