फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procession taken out on Dussehra to the beat of drums, effigies of evil burnt

Hamirpur (Himachal) News: दशहरा पर ढोल की थाप पर निकाली शोभायात्रा, बुराई के पुतले जलाए

Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Dussehra to the beat of drums, effigies of evil burnt
शिव पुरी धाम समताना में दशहरा पर्व के  दौरान राम रावण युद्ध को दर्शाते कलाकार।(स्रोत: संवाद)
बिझड़ी/नादौन/हमीरपुर। जिलेभर में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। जिले के प्रसिद्ध शिवपुरी धाम समताना में महामृत्युंजय संस्था की ओर से सौ-सौ फीट के पुतले जलाए गए। मंदिर में आयोजित दशहरा महोत्सव में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।
विज्ञापन



उनके साथ एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा सहित स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर के महंत शेखर सुमन ने कहा कि राम लक्ष्मण की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर स्थल से मेला ग्राऊंड तक ढोल नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और राम-रावण का युद्ध भी करवाया गया। शाम साढ़े छह बजे भगवान राम की कमान से निकला तीर रावण की नाभी में लगा और रावण धूं-धूं कर जला। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण भी जलाए गए। दशहरा महोत्सव पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, नादौन में दिन के समय रामलीला मंचन के दसवें दिन कलाकारों ने मंगलवार को कुंभकर्ण, रावण और भगवान राम की अयोध्या वापसी का मंचन किया। इस दौरान दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं, श्री राम क्लब बड़ा की ओर से बड़ा कस्बा में भी दशहरे के दिन भगवान श्रीराम और रावण का युद्ध दिखाया गया। लगभग 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले को श्रीराम की ओर से आग लगाई गई। इसके अलावा सुजानपुर समेत जिलाभर में लोगों ने गांवों में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए। इसके साथ ही बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed