{"_id":"6a6ba0c909763d897708be4c","slug":"processing-unit-to-be-set-up-in-jahu-for-the-convenience-of-orchardists-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202826-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में बागवानों की सुविधा के लिए लगेगा प्रोसेसिंग यूनिट : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में बागवानों की सुविधा के लिए लगेगा प्रोसेसिंग यूनिट : सुरेश
Fri, 31 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
शिवा क्लस्टर समकरी में अमरूद का पौधा लगाकर पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए विधायक सुरेश कुमार। स्रो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू कस्बे में बागवानों की सुविधा के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर फलों और अन्य बागवानी उत्पादों का प्रसंस्करण संभव होगा तथा बागवानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
यह बात भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को समकरी में जिले के सबसे बड़े 23 हेक्टेयर शिवा प्रोजेक्ट में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि समकरी शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद की रेड डायमंड और श्वेता किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं। हमीरपुर जिले में करीब 200 हेक्टेयर भूमि को शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष में 150 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विधायक ने क्लस्टर के किसानों से खाली भूमि पर हल्दी की बिजाई करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, जिला समन्वयक शिवा प्रोजेक्ट गोपाल चौहान, जिला समन्वयक एचपीएमए सूरज कश्यप, डॉ. अमित कुमार, डॉ. ज्योति देवी और डॉ. विपिन कुमार उपस्थित रहे।