फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   private bus burn

सवारियों से भरी निजी बस में तार जलने से लगी आग

Tue, 10 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन में बस अड्डे के निकट चलती हुई एक निजी बस में अचानक आग लग गई। सवारियों से भरी यह निजी बस नादौन से वाया कालेश्वर होकर देहरा जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही यह बस अपने रूट के लिए नादौन बस अड्डे से निकली तो कुछ ही मीटर दूर मिनी सचिवालय के निकट अचानक इसके इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके साथ ही जब आग की लपटें निकलने लगी तो सवारियां में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने सूझबूझ से तुरंत बस को रोका और परिचालक के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। यदि चालक व परिचालक सूझबूझ न दिखाते तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

राहत की बात यही रही कि इस घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई। परिचालक ने कहा कि वायरिंग जलने से यह घटना हुई। इससे करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। समय रहते आग को बुझा लिया गया था तथा बस में बैठी किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने कहा कि वायरिंग जलने से आग लगी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed