फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations started to fill the pits of historical Chaugan

Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक चौगान के गड्ढों को भरने की तैयारी शुरू

Tue, 13 Jun 2023 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान चौगान के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर परिषद सुजानपुर ने दो सप्ताह के भीतर मैदान में पड़े तमाम गड्ढे मिट्टी से भरने की तैयारी कर जी है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के ईओ अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मार्च माह में होली मेला संपन्न होने के बाद मैदान की स्थिति अच्छी नहीं रहती है। अक्सर दुकानदारी करने के बाद दुकानदार अपना सामान इकट्ठा करके चले जाते हैं। लेकिन उनके द्वारा किए गए मैदान में गड्ढे वैसे ही पड़े रहते हैं। जो मैदान की सुंदरता को ग्रहण लगाते हैं और विशेष रूप से स्थानीय लोगों को इन गड्ढों से परेशानी होती है।
विज्ञापन

गड्ढों को भरकर मैदान की इस दुर्दशा में सुधार लाने के लिए कंक्रीट रहित विशेष मिट्टी को मंगवाया गया है। यह मिट्टी दो सप्ताह के भीतर सुजानपुर पहुंच जाएगी। इस मिट्टी से मैदान के भीतर पड़े तमाम गड्ढों को भरा जाएगा। ताकि यहां फिर से मखमली घास उग सके और जो हिस्सा मैदान का घास रहित हो गया है, वहां पर भी मखमली घास उग सके, इसका प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मंगवाई गई मिट्टी कुछ कंक्रीट मिक्सिंग पाई गई। इस खामी को देखते हुए मिट्टी को वापस भेज दिया गया है। अब कंक्रीट रहित मिट्टी मंगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली मेले के दौरान एकत्रित राजस्व का कुछ हिस्सा मैदान के सौंदर्यीकरण पर लगाया जा सके। इसके लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed