{"_id":"641216aba27c28d97c081474","slug":"pre-primary-classes-will-start-in-475-schools-of-the-district-hamirpur-hp-news-c-19-1-89142-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले के 475 स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले के 475 स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी की कक्षाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले भर के 475 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं सुचारू रूप से चलेंगी। स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को अन्य विद्यार्थियों की तरह आधुनिक उपकरणों और खेल माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के पास प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए 475 में से केवल 361 स्कूल ही पंजीकृत थे। इस कारण 114 शेष स्कूलों मेें कार्यरत जेबीटी, मुख्य शिक्षकों को ही अपनी जेब खर्च करके विद्यार्थियों को खाना उपलब्ध करवाना पड़ रहा था। अधिकांश प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 20 बीच थी। ऐसे मेें एक शिक्षक को प्रतिदिन प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को खाना उपलब्ध करवाने में काफी परेशानी हो रही थी और इन स्कूलों के विद्यार्थियों पठन पाठ्न खेल सामग्री सहित शिक्षा विभाग की ओर से छोटी कक्षाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से सभी प्राथमिक स्कूलों के प्रमुखों को स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत इन स्कूलों में आगामी सत्र से प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले भर के 475 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुचारू रूप से चलेंगी। विद्यार्थियों को अन्य विद्यार्थियों की भांति आधुनिक तकनीकों से पढ़ाई उपलब्ध करवाई जाएंगी।
धर्मपाल चौधरी, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले भर के 475 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुचारू रूप से चलेंगी। विद्यार्थियों को अन्य विद्यार्थियों की भांति आधुनिक तकनीकों से पढ़ाई उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
धर्मपाल चौधरी, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर