फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Postal employees angry over not being included in priority list

वैक्सीन के लिए प्राथमिकता सूची में शामिल न करने पर भड़के डाक विभाग के कर्मचारी

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी हमीरपुर ने वर्चुअल बैठक में हिमाचल सरकार की प्राथमिकता पर कोविड वैक्सीन लगाने की अधिसूचना में डाक कर्मचारियों को शामिल नहीं करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

संघ ने कहा कि डाक कर्मचारी सीधे तौर से लोगों की सेवा से जुड़ा है और पिछले सवा साल जब से कोरोना महामारी ने कहर शुरू हुआ है, डाक कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं देश और प्रदेश के लोगों को दे रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी हमीरपुर के मंडलीय सचिव राज कुमार शर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने इस सूची में सभी बैंक कर्मियों को शामिल किया है, लेकिन डाक कर्मचारियों को भूल गए। जबकि बैंक तथा डाक कर्मचारी देश और प्रदेश के लोगों को एक जैसी वित्तीय सेवाएं देते आ रहे हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कर्मचारी इस सूची में शामिल होंगे, जबकि यह कर्मचारी तथा डाक कर्मचारी एक ही छत के नीचे साथ बैठकर लोगों को सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सभी डाकघरों के पोस्टमैन इस महामारी में प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई वृद्धावस्था पेंशन और अन्य सामाजिक पेंशन का वितरण घर द्वार पर कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोगों को इस महामारी में जीवनदायिनी दवाइयों का वितरण और अन्य डाक वस्तुओं का वितरण बिना ब्रेक के घर द्वार पर कर रहे हैं। पिछले वर्ष जब यह महामारी आई उस वक्त जिला प्रशासन ने डाक कर्मचारियों को प्रदेश में, विदेशों से आए लोगों की पहचान करने और बीमारी की पहचान के सिमटम वाले लोगों की पहचान करने के सर्वे का काम दिया था। जिसे डाक कर्मचारियों ने बखूबी निभाया। जब प्राथमिकता सूची की बारी आई तो डाक कर्मचारी प्रदेश सरकार को दूर-दूर तक नजर नहीं आया । इस बात पर चिंतन किया गया कि भले ही डाक विभाग केंद्रीय कर्मचारी हैं। परंतु वे इसी प्रदेश के वासी होने के साथ-साथ इसी प्रदेश के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अत: प्रदेश के हजारों डाक कर्मचारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन करते हैं कि प्रदेश के डाक कर्मचारियों को वह न्याय और सम्मान मिले जो इस प्रदेश के अन्य फ्रंटलाइन कोविड वॉरियर को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed