फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Population of 1500 with just one private bus

Hamirpur (Himachal) News: मात्र एक निजी बस के सहारे 1500 की आबादी

Thu, 19 Sep 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बस न होने से हमीरपुर अस्पताल जाने वाले लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पट्टा (हमीरपुर)। एचआरटीसी की झरनोट-अवाहदेवी सड़क मार्ग पर वाया बुठवीं-खरवाड़-टिक्कर-करहा से होकर जाने वाली सरकारी बस बंद है। सरकारी बस वाया मेहल विहाड़ निकल जाती है। इस मार्ग पर मात्र एक ही निजी बस चलती है। यदि निजी बस किसी कारणवश छूट जाती है तो लोगों को आवागमन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हिमाचल पथ परिवहन डिपो हमीरपुर की बस झरनोट-अवाहदेवी वाया बुठवीं-खरवाड़ होकर जाती थी लेकिन करीब डेढ़ साल से इस मार्ग पर बस सुविधा को बंद कर दिया गया है। इस बस पर इन क्षेत्रों के लगभग 1500 लोग निर्भर थे। निजी बस निर्धारित समयसारिणी के मुताबिक चलती है। किसी कारणवश निजी बस के छूटने पर यात्रियों को कहीं जाने के लिए अन्य वैकल्पिक यातायात साधनों का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। जहां पर उन्हें अधिक रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बीमार बुजुर्गों के साथ अन्य को सरकारी बस की सुविधा न मिलने से विशेषकर भोटा राधा स्वामी अस्पताल और हमीरपुर अस्पताल जाने वाले लोग प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों में विजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, योगराज, जमुना देवी, प्रवीण कुमारी, भावना शर्मा, कमलेश कुमारी आदि ने परिवहन निगम से मांग की है कि इस रूट पर सरकारी बस सेवा को पुन: शुरू किया जाए। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि रूट पर सरकारी बस सुविधा के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed