फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   poltics

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव से पूर्व निर्दलीय भाजपा में शामिल

Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पूर्व ही भाजपा ने बाजी मार ली है। अल्पमत में होने के बावजूद भाजपा ने एक निर्दलीय पार्षद को भाजपा में शामिल करके बहुमत हासिल कर लिया है। नगर परिषद सुजानपुर में 10 जनवरी को हुए चुनाव के बाद कुल 9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने 4-4 वार्डों में जीत हासिल की थी। कांग्रेस और भाजपा दोनों को बहुमत के लिए 5 पार्षदों का समर्थन चाहिए था। ब्लॉक कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा से विचार-विमर्श कर अभी तक जोड़ तोड़ का प्रयास कर ही रही थी कि भाजपा ने इससे पहले ही बाजी मार ली।
विज्ञापन

भाजपा ने वार्ड नंबर सात से निर्दलीय जीते पवन कुमार को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को काफी समय है। जिससे चलते कांग्रेस अभी तक बहुमत के प्रयास में लगी हुई है। वर्ष 2015 के नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाते-बनाते रह गई थी। उस दौरान भी कांग्रेस और भाजपा से 4-4 पार्षद जीते थे। लेकिन राजेंद्र राणा के करीबी रमन भटनागर के भाजपा के चले जाने से भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल कर ली। सुजानपुर नगर परिषद का अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसके चलते आरक्षित वर्ग के पार्षद ही इस पद पर आसीन होंगे।
विज्ञापन

उधर, मंडल भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि निर्दलीय चुनाव जीते पवन कुमार ने अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल होकर नगर परिषद में भाजपा को अपना समर्थन देकर बहुमत प्रदान किया है। इस बार भी नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित ही बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर और भोटा में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनना तय
सुजानपुर की तरह ही नगर परिषद हमीरपुर और नगर पंचायत भोटा में भी भाजपा समर्थित पार्षद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की पूरी संभावना है। क्योंकि दोनों निकायों से जीते निर्दलीयों ने भाजपा को समर्थन दिया है। अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed