फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Politics play starts over Deothhsidh campus fire

अग्निकांड पर दिए बयान से भड़की ब्लॉक कांग्रेस

Thu, 02 Jun 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Thu, 02 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Politics play starts over Deothhsidh campus fire
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में बुधवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बाजार में 12 दुकानें जलकर राख हो गईं। सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से बढ़ गई। - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के लोअर बाजार में बुधवार को लगी आग पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के दियोटसिद्ध अग्निकांड पर दिए बयान पर बड़सर ब्लॉक कांग्रेस भड़क गई है।

विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि पूर्व विधायक पीड़ित परिवारों पर राजनीति करना और घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। उन्होंने ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार कार्यकाल में अपर बाजार दियोटसिद्ध में एक भयानक अग्निकांड हुआ था जिसमें 18 दुकानें जलकर राख हो गई थीं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने इस अग्निकांड के प्रभावित दुकानदारों की मदद के बजाय उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया था। यहां तक कि भाजपा नेता ने कई महीनों तक उनकी दुकानों में बिजली के मीटर तक नहीं लगने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़सर ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत कुमार, जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा ने संयुक्त बयान में कहा कि उस अग्निकांड के प्रभावित दुकानदारों के मीटर सीपीएस आईडी लखनपाल के प्रयासों से लगे थे। उन्होंने कहा कि बुधवार को लोअर बाजार में हुए आग हादसे का पता चलते ही सीपीएस घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

प्रभावित परिवारों का दुख दर्द साझा कर प्रत्येक पीड़ित को अपनी जेब से पांच-पांच हजार रुपये नकद भेंट किए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि उनके पुनर्वास के लिए न्यास और सरकार हर संभव सहायता करेगी।


उन्होंने विद्युत विभाग को आदेश दिए कि पीड़ित परिवारों को बिजली के मीटर तुरंत लगवाए जाए। उन्होंने कहा कि न्यास प्रबंधन को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं कि बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में न्यास अपने स्तर पर दमकल गाड़ी की व्यवस्था करने के भी कड़े आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed