{"_id":"67f1758585a4f86a770dd644","slug":"political-tussle-for-credit-for-approval-of-bridges-pushpendra-asks-for-letter-from-ashish-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-152549-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलों की स्वीकृति का श्रेय के लिए सियासी घमासान, पुष्पेंद्र ने आशीष से मांगी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलों की स्वीकृति का श्रेय के लिए सियासी घमासान, पुष्पेंद्र ने आशीष से मांगी चिट्ठी
Sun, 06 Apr 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 06 Apr 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दो पुलों का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी घमासान छिड़ गया है। इन पुलों की स्वीकृति को लेकर भाजपा विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र आमने-सामने आ गए हैं। बीते दिनों विधायक आशीष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीएम मोदी, सांसद अनुराग ठाकुर और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया था। वहीं शनिवार को परिधि गृह हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने विधायक आशीष शर्मा पर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान पुलों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रपोजल में डालने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बुधवी और जमली के साथ लंबलू का पुल इस प्रपोजल में डलवाया गया था लेकिन केंद्र से दो ही पुल स्वीकृत हुए हैं। खास बात यह है कि केंद्र की ओर से 14 करोड़ रुपये इस कार्य के लिए स्वीकृत हुए, जिनमें से सात करोड़ केवल हमीरपुर के हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा था। केंद्र सरकार पहली दफा इस तरह की स्वीकृति नहीं दे रही है। मनमोहन सरकार में प्रदेश की भाजपा सरकार में करोड़ों के पुल और सड़कें इस योजना के तहत बने हैं। यदि विधायक आशीष शर्मा ने इसके लिए प्रयास किए हैं तो वह कोई चिट्ठी दिखाएं जोकि उन्होंने मुख्यमंत्री अथवा केंद्र के किसी नेता को लिखी हो। श्रेय लेने का प्रयास करने से पहले विधायक को दस्तावेज दर्शाने चाहिए।
विमल नेगी की मौत के मामले में भाजपा की कैंडल यात्रा के सवाल पर पुष्पेंद्र ने कहा कि भाजपा मौत पर राजनीति कर रही है। सफेद मोमबत्ती लेकर चलने वाले भाजपा नेताओं के दिल काले हैं। नगर निगम हमीरपुर में दिनचर्या के कार्य प्रभावित होने के सवाल पर कहा कि बदलाव होने पर कुछ दिक्कतें पेश आती हैं लेकिन जल्द ही वार्डबंदी सहित अन्य कार्य करवा कर जल्द चुनाव करवाएं जाएंगे।