फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   political

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मान-सम्मान दिया, अब धन्यवाद करने आया हूं : बिट्टू

Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
political
हमीरपुर आगमन पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता यहां मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ब? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का गृह जिले में जोरदार स्वागत हुआ। बिलासपुर-हमीरपुर सीमा से लेकर गांधी चौक तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों के हार पहनाकर, मिठाइयां बांटकर, बैंडबाजे व पटाखों के साथ स्वागत किया। वहीं भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक उनके समर्थक उन्हें कंधों पर उठाकर लाए।
विज्ञापन

अपनी मां के पांव छूने और पत्नी व बच्चों को गले लगाने के बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। बिट्टू ने कहा कि जनता का धन्यवाद करने आया हूं। मुझे अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्ति कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मान-सम्मान दिया है। कहा कि बेशक कोई किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद लोगों की सेवा की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा से कहा कि आपने यहां से चुनाव लड़ा और जनता ने आपको वोट के रूप में प्यार दिया। अब आप हाथ से हाथ मिलाकर और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ें। बिट्टू ने कहा कि निर्दलीय आशीष शर्मा की जहां तक बात है टिकट से पहले और टिकट के बाद वह मुख्यमंत्री से मिलने शिमला आए थे। आशीष शर्मा ने कहा कि परिस्थितियां जो भी बनेंगी, लेकिन वह सुक्खू के साथ हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, एडवोकेट रोहित शर्मा, पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राज धीमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, राजेश पठानिया, नरेश लखनपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed