फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   political

परिवारवाद की बातें कर नाकामियां छिपा रही भाजपा सरकार : प्रतिभा

Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
नादौन पहुंचने पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का स्वागत करते सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/नादौन। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अब परिवारवाद जैसी बातें करने पर उतर आई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। हम एकजुट होकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे और बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नादौन और हमीरपुर विश्रामगृह में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि विक्रमादित्य को लोगों ने विधायक बनाया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का प्रोपगेंडा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की बातें बोलना शोभा नहीं देती हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। कांग्रेस ने प्रदेश का बिना भेदभाव एक सामान विकास करवाया है। उन्होंने कहां कि भाजपा की डबल इंजन की पोल इन चुनावों में खुल जाएगी। कांग्रेस में गुटबाजी और बिखराव के प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं और सुक्खू यहां साथ बैठे हैं। अब यदि मैं कहीं जाऊंगी तो सभी नेता मेरे साथ नहीं घूमेंगे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में पार्टी के लिए कार्य करेंगे। जहां आवश्यक होगा वहां हम सब इकट्ठे होंगे। ऐसे में बिखराव की बात महज बकवास है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और आगे भी कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि बेतहाशा महंगाई के कारण लोग हताश हैं। उन्होंने पुलिस भर्ती मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय शुरू हुए विकास कार्यों के महज रिबन ही काटे हैं। इस सरकार में एक ईंट तक नहीं लगी। प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की देन हैं।
विज्ञापन

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि भाजपा में शामिल दोनों विधायकों ने एसोसिएट मेंबरशिप से इस्तीफा नहीं दिया है। इसलिए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगवाई में विस अध्यक्ष को शीघ्र ही कांग्रेस के विधायक ज्ञापन देंगे। इस दौरान मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी, मनिंदर कटोच, रीना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
हमीरपुर में राजेंद्र जार की अगवाई में हुआ स्वागत
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगवाई में जोरदार तरीके से परिधिगृह हमीरपुर में स्वागत हुआ। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, एडवोकेट रोहित शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी समेत सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं के साथ प्रतिभा सिंह का स्वागत किया।

बाक्स:
हाईकमान और विधायक दल चुनते हैं मुख्यमंत्री: प्रतिभा
आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई भी वर्चस्व नहीं है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उम्मीदें और आकांक्षाएं होती हैं। मुख्यमंत्री वही बनता है जिसे हाईकमान और विधायक दल के नेता चुनते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में पहुंचने पर उनका स्वागत किया है। सब नेता एक साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed