फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police Constable Recruitment

पुलिस आरक्षी भर्ती : मूल्यांकन प्रक्रिया में 74 उत्तीर्ण, 15 पद रहे खाली

Fri, 29 Jul 2022 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Police Constable Recruitment
पुलिस लाइन दोसड़का में दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती की दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही शुक्रवार को अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। 89 पदों के लिए आयोजित भर्ती में 74 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। चार पुरुष चालक, 51 पुरुष सामान्य ड्यूटी और 19 महिला सामान्य ड्यूटी उत्तीर्ण हुए। 15 पद खाली रह गए हैं। इनमें 11 पद सामान्य ड्यूटी पुरुष अभ्यर्थियों के, दो पद महिला अभ्यर्थियों के और दो पद चालक अभ्यर्थियों के खाली रहे हैं। अब अभ्यर्थियों का महज स्वास्थ्य परीक्षण ही बचा है।
विज्ञापन

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में चार पुरुष चालक शामिल हैं। जबकि सामान्य ड्यूटी सामान्य वर्ग के 21, ईडब्ल्यूएस के छह, अनुसूचित जाति बीपीएल के दो, अनुसूचित जाति अनारक्षित के 11, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के दो, अनुसूचित जनजाति बीपीएल का एक, अनुसूचित जनजाति अनारक्षित का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के सात अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं महिलाओं में सामान्य ड्यूटी की सात, ओबीसी अनारक्षित की तीन, सामान्य वर्ग वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन वर्ग की दो, ओबीसी बीपीएल की एक, अनुसूचित जनजाति अनारक्षित वर्ग की एक, अनुसूचित जाति अनारक्षित की तीन और सामान्य ईडब्ल्यूएस की दो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुई हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 पदों के लिए अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed