फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police case filed for cutting shutter of rented shop in Nadaun

किराये पर आवंटित नपं नादौन की दुकान का शटर काटा, पुलिस में शिकायत

Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन। स्थानीय बस स्टैंड पर नगर पंचायत की किराये पर आवंटित दुकान का शटर किरायेदार के भाई ने तोड़ दिया है। मंगलवार रात को इस दुकान के संबंध में दो भाइयों के विवाद के बाद एक भाई ने रातों-रात दुकान का शटर तोड़कर दुकान के दो भाग बना दिए।
छोटे भाई को इस घटना का पता सुबह चला और उसने इसकी शिकायत पहले तो नगर पंचायत कार्यालय नादौन में की और इसके उपरांत पुलिस थाना में शिकायत की।
पूरा दिन शहर में इस बात को लेकर चर्चा होती रही। इस बारे में नगर पंचायत के प्रधान तरुण कपिल ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। नुकसान का आकलन करके हर्जाना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कपिल ने कहा कि दो भाइयों में चल रहे विवाद के कारण यह घटनाक्रम पेश आया है। उन्होंने कहा कि छोटा भाई बीते 22 वर्षों से नगर पंचायत नादौन को दुकान का किराया दे रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे भाई ने आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई ने शटर को दो भागों में काट दिया तथा दुकान में एक लकड़ी की दीवार लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यकारी सचिव संजीव प्रभाकर ने कहा कि यदि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया होगा तो निश्चित रूप से आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे पुलिस को भी सूचना दे दी जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि एक भाई ने दुकान के शटर को काटने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed