फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police baton on encroachers

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमणकारियों पर चला पुलिस का डंडा

Sun, 18 Feb 2024 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police baton on encroachers
हमीरपुर में अतिक्रमण को हटाती पुलिस। (स्रोत : पुलिस)
हमीरपुर। जिले में नादौन चौक से होते हुए हथली पुल पर बने पेट्रोप पंप, बस अड्डा हमीरपुर के पास फुटपाथ पर किए अतिक्रमण पर हमीरपुर थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां से अतिक्रमण हटवाया। जिला प्रशासन ने नादौन चौक से लेकर भोटा चौक तक फुटपाथ का निर्माण किया है तथा हथली पुल तक फुटपाथ का निर्माण किया जाना है। लेकिन, जहां-जहां पर फुटपाथ बनाया गया है वहां पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। फुटपाथ का लाभ राहगीरों को नहीं मिल पा रहा था। हालत इतनी खराब है कि दुकानदार अपनी दुकानों का कचरा भी इसी फुटपाथ पर इकट्ठा कर देते हैं। इससे राहगीरों का सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन



सड़क की दूसरी तरफ भी हालात ऐसे ही हैं। ऐसे में कई शिकायतें पुलिस थाना हमीरपुर में पहुंची। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने दर्जनों दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। इस बारे में पुलिस थाना सदर हमीरपुर के एसएचओ हरीश गुलेरिया ने कहा कि शनिवार को अतिक्रमण हटवाया गया। फुटपाथ राहगीरों के लिए बनाया गया है इसलिए दुकानदार इस पर सामान न सजाएं और पुलिस का सहयोग करें। अगर कोई दुकानदार भविष्य में भी ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed