फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   police arrested one youth

नशे में धुत होकर मचाया हुड़दंग; एक को पकड़ा, तीन फरार

Tue, 08 Oct 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज का जाहू कस्बा हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिलों की सीमा पर होने की वजह से नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। मंगलवार को जाहू बस स्टैंड पर तीन-चार नशेड़ी नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहे थे तो स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना जाहू पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर तीन नशेड़ी युवक भाग गए और एक को लोगों के सहयोग से मौके पर ही दबोच लिया गया। जाहू बस स्टैंड पर जब पुलिस युवक को पुलिस चौकी ले जाने लगी तो युवक बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों से उलझना शुरू हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी में बैठाकर जाहू पुलिस चौकी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, परंतु उसने मौके से भागे हुए अन्य साथियों के बारे में कुछ भी नहीं बताया। पुलिस की ओर से उसकी तलाशी लेने पर भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मंडी जिला के इस युवक का मेडिकल करवाकर उसे मुचलके पर छोड़ दिया। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि जाहू बस स्टैंड पर नशे में धुत युवक का मेडिकल करवाकर उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया। अन्य भागे साथियों के बारे में उसने कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ में उसने बताया कि मुुझे तीन युवक बस स्टैंड पर मिले थे। उनके नाम और घर की कोई जानकारी नहीं है। एसआई ने बताया कि मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक ने कौन सा नशा किया था। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed