फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plantation started in the clusters of HP Shiva project, Today there will be plantation under the project in Majhot and Bharmoti

एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों में पौधरोपण शुरू

Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
रंगस(नादौन)। उद्यान विभाग हमीरपुर ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत जिला में बनाए गए 27 क्लस्टरों में फलदार पौधे रोपने का कार्य शुरू कर दिया है। उपनिदेशक उद्यान विभाग हमीरपुर डॉ. रामलाल संधू ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत 25 जुलाई से पौधरोपण शुरू किया गया है। इसी के तहत विकास खंड नादौन के तहत दो क्लस्टरों रैल तथा संधवान में अच्छी किस्म के मौसमी के पौधे विभाग की देखरेख में रोपे गए हैं। शुक्रवार के दिन भी इसी विकास खंड के तहत दो क्लस्टर मझोट तथा भरमोटी में भी मौसमी के पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं पर जिला के अन्य विकास खंडों में भी विभिन्न किस्म के उत्तम दर्जे के फलदार पौधे जैसे अनार भगवा किस्म के 9999 पौधे, अमरूद ललित तथा श्वेता वैरायटी के 3500 के करीब पौधे पहुंच चुके हैं। इनमें से कुछ रोपे जा चुके हैं तथा कुछ का कार्य अभी चल रहा है। इसी तरह से नींबू जिसमें जाफा, ब्लड रेड के 5000 के करीब पौधे किसानों द्वारा बनाए गए क्लस्टर में पहुंच चुके हैं। जिनका रोपने का कार्य उद्यान विभाग की तकनीकी टीम की देखरेख में जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed