फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Placement of 42 students of electrical and mechanical wing

Hamirpur (Himachal) News: इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल विंग के 42 विद्यार्थियों की हुई प्लेसमेंट

Sun, 28 Apr 2024 02:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Placement of 42 students of electrical and mechanical wing
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बड्डू के  इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड के चयनित विद्यार्थी। स्रोत : स
पॉलिटेक्निक संस्थान हमीरपुर के 90 फीसदी पात्र छात्रों को मिला तीन से साढ़े चार लाख सालाना पैकेज
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रदेश के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए सरकारी पॉलिटेक्निक हमीरपुर और सुंदरनगर में एक केंद्रीकृत प्लेसमेंट अभियान चलाया गया। इसका परिणाम आ गया है। इस अभियान में 11 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी के बद्दी और गोवा प्लांट में अंतिम नियुक्ति के लिए कुल 42 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को अन्य सुविधाओं के साथ तीन लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर रखा जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बड्डू के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक हमीरपुर के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी अरविंद कटोच ने कहा कि अब तक सरकारी पॉलिटेक्निक हमीरपुर के ेमेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के 90 फीसदी पात्र विद्यार्थियों को तीन से साढ़े चार लाख सालाना पैकेज पर सफलतापूर्वक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed