{"_id":"d0cb54304dadc4d4565a0be2acc4ab04","slug":"pet-encouraged-to-backlog-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकलॉग भर्तियों से शारीरिक शिक्षक संघ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकलॉग भर्तियों से शारीरिक शिक्षक संघ खफा
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में बैकलॉग से की जा रही भर्तियों को लेकर राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ खफा है। संघ ने आरोप लगाए हैं कि बैकलॉग के बहाने पिछले लंबे अरसे से अपनी डिग्रियां लेकर बैठे डिग्री धारकों को नजरअंदाज किया जा रहा है जबकि पिछले दरवाजे से चहेतों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान एवं राज्य हॉकी कोच चौधरी बिहारी लाल ने कहा है कि राजकीय पाठशालाओं में हजारों पीईटी के पद खाली पड़े हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयत्नशील है, परंतु सरकार रिक्त पदों को भरने की ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का 3 फीसदी कोटा भी खाली पड़ा है। कई युवा नौकरी के इंतजार में निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा स्पोर्ट्स कोटे के खाली पदों की सूची युवा खेल विभाग निदेशक शिमला को नहीं भेजी जा रही। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शिक्षा सचिव व निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से मांग की है कि पीईटी अध्यापकों की बैच वाइज भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त पुराने अभ्यर्थियों को शीघ्र बैच वाइज भर्ती किया जाए। ऐसा न करने पर बेरोजगार अभ्यर्थी सरकार के खिलाफ लड़ाई का बिगुल बजाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन