{"_id":"6a89fb7d43b86ff89107fb55","slug":"permanent-relief-from-waterlogging-in-nadaun-market-excavation-of-drains-begins-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-205709-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बाजार में जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, नालियों की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बाजार में जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, नालियों की खोदाई शुरू
Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्य बाजार नादौन में बरसात के दौरान जलभराव और दुकानों व घरों में पानी घुसने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर ब्यास पुल से सब्जी उपमंडी तक हमीरपुर मार्ग के किनारे बंद नालियों को खोलने और जरूरत के अनुसार उन्हें चौड़ा करने के लिए खोदाई की जा रही है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्य में सहयोग न करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए।
साथ ही दुकानदारों की उचित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों।
एसडीएम ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम कुछ समय पहले मौके का निरीक्षण कर चुकी है।
विज्ञापन
टीम के दिशा-निर्देशों और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विभाग काम कर रहा है। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और शहरवासियों से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए चल रहे कार्य में प्रशासन और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।