{"_id":"640a24b53c5e8c80f2003ac4","slug":"peoples-suffered-with-water-crisis-hamirpur-hp-news-c-19-1-82949-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी और रिहड़ा में सात दिन से नल सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी और रिहड़ा में सात दिन से नल सूखे
Thu, 09 Mar 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग भोरंज उपमंडल के भरेड़ी बाजार और रिहड़ा गांव के नलों में पिछले एक हफ्ते से पानी नहीं आ रहा। विभागीय अधिकारियों को पेयजल समस्या से अवगत करवाने पर भी कोई हल नहीं निकाला गया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि दो दिन में पानी की समस्या दूर नहीं की तो भरेड़ी बाजार में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। स्थानीय निवासी मनोहर लाल, डॉ. वेद प्रकाश, पूर्व प्रधान पपलाह सुरेंद्र जरियाल, शशि कौंडल, नत्थू राम कौंडल, नरेंद्र कुमार, मेहर सिंह, मनोहर लाल शर्मा, जमना देवी, सुभाष कुमार, रूप लाल, राज कुमार कौंडल और अन्यों ने कहा कि सात दिन से पानी न आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की मांग पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र जरियाल ने टैंक का निरीक्षण किया तो टैंक पानी से भरा हुआ था। विश्रामगृह भरेड़ी तक नलों में पानी सही पाया गया। उन्होंने कहा कि नलों में पानी न आने के बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक और कनिष्ठ अभियंता को अवगत करवाया गया है। उनका जवाब एक ही होता है कि पाइप लाइन में वेल्डिंग करवाई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सात दिन से यही जवाब मिल रहा है। पानी के टैंक मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि पीछे से पानी ठीक आ रहा है। भरेड़ी और रिहड़ा गांव में पानी क्यों नहीं आ रहा है, इसके लिए पाइप लाइन की जांच करवाई जाएगी।