{"_id":"66ffe37e2657fafbc405428d","slug":"people-upset-due-to-water-bills-not-coming-on-time-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-137508-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पानी के बिल समय पर न आने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पानी के बिल समय पर न आने से लोग परेशान
विज्ञापन
एक साथ थमा दिया जाता है वर्ष भर का बिल, पड़ता है आर्थिक बोझ
विभाग जल्द पानी बिल अदा करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करेगा : अमित
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर में पानी का बिल समय पर न आने से लोगों पर आर्थिक रूप से बोझ पड़ रहा है। लंबे समय तक बिल न आने पर लोगों को भारी रकम की अदायगी एक साथ करनी पड़ती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई घरों में एक वर्ष बीत जाने पर भी पानी का बिल विभाग की ओर से नहीं दिया जाता है। कई उपभोक्ताओं को तो लंबे समय तक विभाग की ओर से बिल नहीं दिया गया हैै। वैसे तो वर्ष में दो बार पानी का बिल देना विभाग की ओर से तय है परंतु यह व्यवस्था विभाग की चरमराती हुई नजर आई आती है। लोगों संतोष, विवेक, रंजना, कपिल आदि ने कहा कि विभाग को चाहिए कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक समय सीमा स्थायी रूप से तय की जाए और पेयजल उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी हो और वह समय रहते जल शक्ति विभाग के पानी के बिल की अदायगी आराम से कर सकें। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि अब पेयजल उपभोक्ताओं को कोई भी परेशानी पेश नहीं आएगी। जल्द ही जल शक्ति विभाग पानी के बिल को अदा करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर देगा।