फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People should take advantage of PNB's loan schemes

Hamirpur (Himachal) News: पीएनबी की ऋण योजनाओं का उठाएं लाभ लोग

Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने शुक्रवार को हमीरपुर और ऊना में 20 स्थानों पर मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किए। बैंक के सर्किल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज आनंद और बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र लाल ने इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए बैंक की योजनाओं और लाभकारी ब्याज दरों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना तथा बैंक और जनता के बीच मजबूत विश्वास एवं स्थायी संबंध स्थापित करना है।
विज्ञापन

हमीरपुर के जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए काउंटरों के माध्यम से ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य खुदरा उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही, आम लोगों को बैंक की प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों एवं त्वरित सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित आउटरीच कार्यक्रम काफी सफल रहे। इन कार्यक्रमों में दोपहर तक कुल 151 लीड्स प्राप्त हुई हैं, जिनसे लगभग 17 करोड़ रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed