फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People raised slogans of Bharat Mata ki Jai with tricolor in their hands

हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय के लगाए नारे

Sun, 14 Aug 2022 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
People raised slogans of Bharat Mata ki Jai with tricolor in their hands
हमीरपुर खेल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते युवा। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/भोरंज/नादौन/सुजानपुर/हमीरपुर। जिलाभर में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर विभिन्न संस्थाओं, संस्थानों, पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों के घरों पर तिरंगे फहराये। इससे पूर्व तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में तकनीकी विवि के प्राध्यापकों और छात्रों सहित स्थानीय पंचायत प्रधान उषा बिरला व लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उपमंडल बड़सर के कस्बों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकालकर आजादी के प्रति अपना उत्साह दिखाया। तिरंगा यात्रा का आयोजन कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा की अगुवाई में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नादौन, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर और हमीरपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल भोरंज के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त पूरे विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा में भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी शामिल रहीं। उन्होंने विश्राम गृह भोरंज से तिरंगाधारी युवाओं की फौज को रवाना किया और यह यात्रा भोरंज अवाहदेवी, बराड़ा, कैहरवीं, तरकवाडी पट्टा लदरौर, मनोह, खतरवाड़, बस्सी, भरेड़ी होते हुए लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय करके इसका समापन जाहू में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed