फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People neglecting oral hygiene are causing black spots on their teeth.

Hamirpur (Himachal) News: मुंह की स्वच्छता में लापरवाही कर रहे लोग, दांतों पर पड़ रहे काले दाग

Wed, 24 Dec 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People neglecting oral hygiene are causing black spots on their teeth.
गलोड़ अस्पताल में मरीज की दांतों की जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। मुंह की स्वच्छता में लापरवाही और तंबाकू का प्रयोग दांतों पर दाग छोड़ रहा है। बच्चे चाॅकलेट, टॉफी, जैली आदि खाने के बाद दांतों की सफाई अच्छे से नहीं कर रहे हैं। इससे दांतों में कीड़ा लग रहा है।
वहीं, तंबाकू प्रयोग करने वाले लोगों के दांतों पर काले धब्बे पड़ रहे हैं। गलोड़ अस्पताल में बीते तीन महीनों में करीब 48 मरीज ऐसे आए हैं, जिनके दांतों में काले धब्बे और कीड़ा लगा है। अस्पताल में दांतों की समस्याओं से संबंधित करीब 131 लोगों की ओपीडी रही। इसमें सितंबर में 54, अक्तूबर में 42 और नवंबर में 35 मरीज आए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों के दांतों की जांच की। इसमें लगभग 48 लोगों के दांतों में काले धब्बे और कीड़ा लगा हुआ था। कुछ लोग दांतों की अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। इनमें 0-10 आयु वर्ग में एक, 10-20 आयु वर्ग में 15, 20-50 आयु वर्ग में 29 और 50-75 आयु वर्ग के चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाॅकलेट, टॉफी आदि के सूक्ष्म कण दांत में चिपक जाते हैं। कुछ समय बाद दांतों में कीड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे दांत खराब हो जाते हैं। बच्चों को सुबह-शाम ब्रश कराना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर रात में बैक्टीरिया व कीटाणुओं को पनपने का मौका मिलता है। इससे दांत में कीड़े लगने से वह खोखले होने लगते हैं।
दांतों में कैविटी ज्यादा गहरी हो जाने पर रूट कैनाल कराने की भी जरूरत पड़ जाती है। वक्त पर इलाज नहीं कराने पर बच्चों के दांत सही नहीं निकलते। इसके साथ ही दांतों में भीषण दर्द भी होता है।

तंबाकू और गुटखा दोनों के सेवन पर भी दांतों पर कालापन जमा होता है। दांतों पर पड़े ये निशान देखने में तो बुरे लगते ही हैं। इन्हें हटाना भी आसान नहीं होता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed