फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People living on the banks should stay away from Beas river: Deputy Commissioner

ब्यास नदी से दूर रहें किनारे पर बसे लोग : उपायुक्त

Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सुजानपुर और नादौन उपमंडल के ब्यास नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू की विभिन्न घाटियों में बादल फटने की घटनाओं से ब्यास नदी के जल स्तर में भारी वृद्धि हुई है। इस मौसम में पंडोह बांध से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

इससे ब्यास नदी से सटे जिला हमीरपुर के सुजानपुर और नादौन उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इन क्षेत्रों के लोगों को किसी भी तरह का जोखिम न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग नदी के किनारे जाने से पूरी तरह परहेज करें। भ्रमण करने, नहाने, मछली पकड़ने अथवा अन्य किसी उद्देश्य से ब्यास नदी के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपने पशुओं को भी नदी के किनारे चराने या पानी पिलाने न ले जाएं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें। बच्चों को विशेष रूप से नदी या नालों के पास जाने से रोकें। प्रशासन या मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली हर चेतावनी पर ध्यान दें और आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

उपायुक्त ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed