Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People face difficulties due to irregular bus service on the Pathankot-Trifalghat route.

Hamirpur (Himachal) News: पठानकोट-त्रिफालघाट रूट पर बस नियमित न होने से लोग परेशान

Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। पठानकोट से त्रिफालघाट जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम के पठानकोट डिपो की बस का संचालन अनियमित होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस एक दिन रूट पर आती है तो अगले दो दिन गायब रहती है।
विज्ञापन

सोमवार को आने के बाद यह बस मंगलवार, बुधवार और वीरवार को भी रूट पर नहीं पहुंची। यह बस दोपहर 1:30 बजे हमीरपुर बस अड्डे पहुंचती है, जबकि सुबह करीब 6:30 बजे लदरौर से होकर गुजरती है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को सुबह करीब 7:30 बजे के बाद ही दूसरी बस मिल पाती है।
विज्ञापन

ऐसे में लदरौर, पट्टा, बलोखर, टाउन भरेड़ी सहित आसपास के गांवों के यात्रियों को कामकाज और जरूरी सफर के लिए इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के आरएम राहुल कुमार ने कहा कि यह पठानकोट डिपो की बस है। इस संबंध में जानकारी लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed