{"_id":"6666ea69900800f53d0cedaf","slug":"people-expressed-confidence-in-sukhu-government-in-vis-by-election-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129342-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस उपचुनाव में जनता ने सुक्खू सरकार पर जताया भरोसा : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस उपचुनाव में जनता ने सुक्खू सरकार पर जताया भरोसा : बिट्टू
Tue, 11 Jun 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जनता ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर भरोसा जताया है। उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा के सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार और मजबूत हुई है।
उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने हमीरपुर में एक नई एवं बेहतरीन व्यवस्था के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का संचालन भी शुरू कर दिया है। इस संस्थान के माध्यम से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 का परिणाम भी इसी माह घोषित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला हमीरपुर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनील शर्मा बिट्टू को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर जिला किसान कांग्रेस और एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, संगठन महासचिव आरसी डोगरा, महासचिव राजेश आनंद, राजेश ठाकुर, इंटक के जिला अध्यक्ष कर्म चंद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, स्थानीय नगर परिषद के पार्षद राकेश वर्मा, पार्षद सुनील ठाकुर और पार्षद निशांत शर्मा, पंचायतीराज संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा, हंसराज, सुनील रणौत, प्रदीप ठाकुर, रणजीत सिंह, मनोज शर्मा और अन्य लोग उपस्थित रहे।