{"_id":"66d867b3ecda295160060714","slug":"pensioners-vocal-warn-of-protest-if-pending-financial-benefits-are-not-received-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135106-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लंबित वित्तीय लाभ न मिलने पर पेंशनर मुखर, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लंबित वित्तीय लाभ न मिलने पर पेंशनर मुखर, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ने दोहराई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन लंबित वित्तीय लाभों को लेकर मुखर हो गया है। धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
प्रेस बयान में संगठन के राज्य प्रधान नरेंद्र चौहान और महासचिव बलदेव सिंह राणा ने कहा कि पेंशन ट्रस्ट से पेंशन देने, पेंशनर के आश्रितों को मेडिकल सुविधा देन, संशोधित वेतनमान, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट सहित अन्य कई मांगों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया है। सरकार की ओर से संगठन से बैठक तक नहीं की गई है। समस्याओं के समाधान को लेकर कोई गंभीर कदम सरकार की ओर से नहीं उठाए गए हैं। इससे निगम प्रबंधन के प्रति पेंशनरों में रोष है। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि निगम प्रबंधन जल्द से जल्द संगठन के साथ बैठक बुलाए। यदि शीघ्र की संगठन के साथ बैठक नहीं बुलाई जाती है तो वह धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।