{"_id":"66cf3aa4a74244cdb7080fd1","slug":"pensioners-angry-over-governments-lax-attitude-towards-demands-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134529-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मांगों के प्रति सरकार के ढुलमुल रवैये से पेंशनरों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मांगों के प्रति सरकार के ढुलमुल रवैये से पेंशनरों में आक्रोश
विज्ञापन
पेंशन संशोधन की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान न होने पर जताया विरोध
कहा, चिकित्सा बिलों के लिए पर्याप्त बजट न मिलने पर वर्षों तक भुगतान नहीं मिल पाता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, संस्थापक बीड़ी शर्मा, मुख्य संरक्षक रमेश चंद भारद्वाज, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर व वित्त सचिव ओम राज कंवर ने पेंशनरों की मांगों के प्रति सरकार के ढुलमुल रवैया की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पेंशन संशोधन की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने संबंधी घोषणा को लेकर अब तक कोई आदेश जारी न हो पाना संदेहास्पद है। संघ के पदाधिकारियों ने पेंशनरों को आयु-सीमा के आधार पर बांटने पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अधिकांश पेंशनर्स किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहते हैं और उपचार पर भरकम खर्च उठाना पड़ता है।
सरकार से पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के लिए पर्याप्त बजट न मिलने पर वर्षों तक भुगतान नहीं मिल पाता तथा एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक पेंशन संशोधन की सभी प्रकार की देय बकाया राशि का भुगतान नहीं मिल पाया।
महंगाई भत्ते की तीन किस्तें देय हैं। इसके अलावा महंगाई चर्म-सीमा पर है। ऐसी अवस्था में वरिष्ठ पेंशनरों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। जनवरी, 2022 के वाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को वेतन संशोधन पर लीव-एनकैशमेंट, कम्युनिकेशन, ग्रेच्युटी आदि लाभ एकमुश्त जारी किए जा रहे हैं। जबकि फरवरी, 2022 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करके उन्हें ये लाभ एकमुश्त देने से वंचित रखा गया है। संघ की मांगों की उपेक्षा तथा पेंशनरों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के कारण निकट भविष्य में संघर्ष समिति की शीघ्र बैठक करने का निर्णय लिया है।