फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pea, radish, and spinach seeds for the Rabi season have arrived at sales centers.

Hamirpur (Himachal) News: रबी सीजन के लिए मटर, मूली और पालक के बीज विक्रय केंद्रों में पहुंचे

Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pea, radish, and spinach seeds for the Rabi season have arrived at sales centers.
कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्र हमीरपुर में बीज लेने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Archive
हमीरपुर। कृषि विभाग के पास रबी सीजन में बिजाई की जाने वाली विभिन्न फसलों के बीज पहुंचना शुरू हो गए हैं। कृषि प्रौद्योगिकी सूचना एवं वितरण केंद्रों के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। फिलहाल मटर, मूली और पालक के बीज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मूली के बीज की वास्तविक कीमत 1280 रुपये प्रति किलो है, जिस पर 50 फीसदी सब्सिडी के बाद किसानों को यह 640 रुपये प्रति किलो मिलेगा। पालक का बीज 100 रुपये प्रति किलो निर्धारित है, जो सब्सिडी के बाद 50 रुपये प्रति किलो मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, मटर का बीज बिना सब्सिडी के 110 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
बॉक्स
अभी शलगम, गेहूं और बरसीम का इंतजार
कृषि विभाग में अभी सभी फसलों के बीज की सप्लाई नहीं पहुंची है। शलगम, गेहूं, बरसीम सहित अन्य फसलों के बीज आना बाकी हैं। कृषि विभाग के अनुसार इन बीजों की सप्लाई भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। उपलब्ध होते ही किसानों को वितरण केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
किसान आईडी बनाने के लिए किया जागरूक
बीज लेने पहुंचे किसानों को किसान आईडी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों की आईडी बनाई जा रही है। सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो रही है। भविष्य में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदानों, डीबीटी लाभ, फसल बीमा, कृषि सहायता और अन्य सभी सेवाओं का लाभ शीघ्रता के साथ प्रदान किया जा सकेगा।


कोट
कृषि विभाग के माध्यम से बीज वितरण का उद्देश्य किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना है। सब्सिडी वाले बीजों में किसानों को वास्तविक कीमत और अनुदान के बाद की कीमत के अंतर का सीधा लाभ मिलता है। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article