{"_id":"6649fff836c643a8df0279ec","slug":"paver-tiles-became-a-problem-road-had-to-be-uprooted-due-to-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127990-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेवर टाइलें बनीं मुसीबत, हादसों के चलते उखाड़नी पड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेवर टाइलें बनीं मुसीबत, हादसों के चलते उखाड़नी पड़ी सड़क
विज्ञापन
वार्ड तीन की संपर्क सड़क में अब नहीं होंगे हादसे
नप ने वार्ड तीन में संपर्क सड़क का मरम्मत कार्य किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन में संपर्क सड़क पर अब हादसे नहीं होंगे। सड़क से पेवर टाइलों को उखाड़ने और बजरी डालने का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही वार्ड के लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। पूर्व में संपर्क सड़क की खड़ी चढ़ाई से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। वहीं, वार्ड के लोग बार-बार नगर परिषद से संपर्क सड़क की टाइलों को हटाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब नगर परिषद हमीरपुर की ओर से संपर्क सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।
वार्ड के लोगों बलदेव, आशीष, चीनू चौधरी, डॉली, प्रतीक्षा आदि ने कहा कुछ माह पूर्व नगर परिषद हमीरपुर की ओर से लाखों रुपये खर्च करके वार्ड की संपर्क सड़क पर पेवर टाइलें डाली गई थी ताकि वार्ड में वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन यहां पर फिसलन की वजह से लोगों को आए दिन चोटें लग रही थीं। ऐसे में यहां पर पेवर टाइलों को हटाना बेहद जरूरी था। नगर परिषद हमीरपुर को सड़क को ठीक करने के लिए कार्य करना पड़ रहा है।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ अजमेर ठाकुर ने कहा कि वार्ड में संपर्क सड़क पर खड़ी चढ़ाई की जगह पर वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब पुन: सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है।