फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients in the gynaecology ward are in distress due to the heat; many have set up their own table fans.

Hamirpur (Himachal) News: गायनी वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, कईयों ने खुद लगाए अपने टेबल पंखे

Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Patients in the gynaecology ward are in distress due to the heat; many have set up their own table fans.
मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में मरीजों ने लगाए टेबल पंखें। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के गायनी वार्ड में इन दिनों बढ़ती गर्मी और उमस ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। वार्ड में पंखों की संख्या पर्याप्त बताई जा रही है, लेकिन बढ़ते तापमान के आगे इनकी हवा भी राहत नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में गर्मी से परेशान कुछ मरीजों और तीमारदारों ने अपने स्तर पर पंखों का इंतजाम कर लिया है। मरीजों ने बताया कि दिन के समय गर्मी और उमस अधिक बढ़ जाती है। छत पर लगे पंखे लगातार चलते हैं, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन

खासकर गायनी वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए यह स्थिति परेशानी बढ़ाने वाली है। अब वार्ड में सरकारी पंखों के साथ मरीजों के निजी टेबल पंखे भी चलते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से वार्ड में कूलिंग की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भर्ती मरीजों को गर्मी और उमस के कारण परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संख्या में पंखें लगाए गए हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में मरीजों ने लगाए टेबल पंखें। स्रोत : जागरूक पाठक

मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में मरीजों ने लगाए टेबल पंखें। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article