{"_id":"6963fa1da03561bd1c0b26ca","slug":"patchwork-will-start-soon-on-the-sujanpur-hamirpur-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-179806-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर–हमीरपुर सड़क पर जल्द शुरू होगा पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर–हमीरपुर सड़क पर जल्द शुरू होगा पैचवर्क
Mon, 12 Jan 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर-हमीरपुर सड़क में होगा पैच वर्क। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग की ओर से सुजानपुर–हमीरपुर सड़क पर जल्द ही पैचवर्क शुरू किया जाएगा। सड़क की मरम्मत होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों का सफर पहले से बेहतर हो सकेगा।
इसके अलावा बरसात के मौसम में सड़क किनारे पड़े मलबे को भी हटाया जाएगा। पूरे काम पर करीब 30 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों पर वाहन चालकों को दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
बरसात के दिनों में गिरा मलवा कई जगह सड़क किनारे पड़ा है। इसे अभी तक नहीं हटाया गया है। यह मलबा भी वाहन चालकों के लिए सुरक्षित आवागमन में बाधा बनता है। मलबा हटने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। वाहन चालकों में अक्षय, प्रवीण, कपिल, संदीप आदि ने उम्मीद जताई है कि सड़क की मरम्मत के बाद सड़क की हालत में सुधार आएगा और दैनिक आवागमन सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, लोक निर्माण विभाग सुजानपुर के एसडीओ राजेश कुमार कपिला ने बताया कि सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर जल्द ही पैचवर्क शुरू किया जा रहा है। सड़क किनारे मलबे को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है।