फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers do not get space to sit at Nadaun bus stand.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन में यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती

Thu, 26 Sep 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
बारिश और तेज धूप में बाहर खड़े होने को मजबूर होते हैं लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू/नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों को कड़ाके की सर्दी, गर्मी व बारिश में भी खुले आसमां तले बैठना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो यात्रियों को विपरीत मौसम में होती है। बारिश के दौरान यात्रियों को दुकानों में बैठकर अपना समय निकालना पड़ रहा है। कई बार बस स्टैंड पर लगाए गए बेंच यात्रियों से भरे पड़े होते हैं तो यात्री स्टैंड परिसर में बैठने के बजाए स्टैंड परिसर में लंबे समय तक खड़े रहकर बसों का इंतजार करते हैं। ऐसा लगता है कि स्थानीय प्रशासन को यात्रियों तथा बस अड्डे के उचित रखरखाव की चिंता ही नहीं है।

इसी बस स्टैंड से नगर पंचायत पार्किंग से लाखों का राजस्व एकत्रित करती है। नगर पंचायत ने बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को बैठाने के लिए एक यात्री कक्ष बना रखा है परंतु उस स्थल पर बड़ी मुश्किल से दस से पंद्रह लोगों के बैठने की सुविधा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों बृजेश, नंदलाल, सुमित आदि नेे कहा कि नगर पंचायत ने कुछ माह पहले बस स्टैंड परिसर के एक खाली भाग में लोहे के बेंच यात्रियों की सुविधा के लिए लगा दिए परंतु इस स्थल पर छत भी डाली होती तो यात्रियों को यहां और भी सुविधा मिलती। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से पेश आ रही समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। नगर पंचायत के प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। आगामी मासिक बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed