फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parth won in 50 meter race and Dakshita won in 60 meter race.

Hamirpur (Himachal) News: 50 मीटर दौड़ में पार्थ और 60 मीटर में दक्षिता ने मारी बाजी

Fri, 08 Dec 2023 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Parth won in 50 meter race and Dakshita won in 60 meter race.
हिम अकादमी स्कूल हीरानगर की छात्राएं दौड़ में भाग लेने के लिए तैयारी करती हुईं। (संवाद. संस्थान
हमीरपुर। हिम अकादमी हीरानगर में वीरवार को कक्षा छठी से आठवीं के लिए एथलेटिक्स मीट करवाई गई। इसका शुभारंभ विद्यालय के अकादमिक प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता, समन्वयक रोहित अग्निहोत्री, विनोद शर्मा और पूजा शर्मा की ओर से किया गया। खेलोत्सव के मुख्य आकर्षण कक्षा छठी में 40 मीटर दौड़, स्पून एवं लेमन रेस, कक्षा सातवीं में 50 मीटर दौड़, वन लेग रेस, कक्षा आठवीं में 60 मीटर दौड़ और हर्डल दौड़ रहे। 40 मीटर रेस के छात्र वर्ग में नमन ने प्रथम, अर्णव ने दूसरा और अर्पित व अनिरुद्ध ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में अर्षिता ने प्रथम स्थान, विभूति ने दूसरा और आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 40 मीटर रेस में मोहित ने प्रथम स्थान, पार्थ ने दूसरा, अंश ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की 40 मीटर रेस में मन्नत प्रथम, अग्रिमा द्वितीय और इशानवी व प्रेक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, लड़कों की 50 मीटर दौड़ में पार्थ ने प्रथम, उदय ने दूसरा और आदर्श व दिव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सातवीं कक्षा की लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में शान्वी प्रथम, याशमिन द्वितीय और अहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा के लड़कों की 50 मीटर दौड़ में अभिनंदन प्रथम, कन्व द्वितीय और दक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में अकांक्षी ने प्रथम स्थान, अलिशा ने दूसरा स्थान, सुहानी व अक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा के लड़कों की 60 मीटर रेस में तन्मय ने प्रथम स्थान, प्राकुल ने दूसरा और रुद्रा ने तीसरा स्थान जीता। लड़कियों की 60 मीटर रेस में यशिका ने प्रथम स्थान, सारिका ने दूसरा स्थान, सरनय व मालविका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 मीटर दौड़ (बाल वर्ग आठवीं ट्यूलिप) में मुकुंद ने प्रथम स्थान, सक्षम ने दूसरा, आदित्य ने तीसरा स्थान पाया। इसके बाद 60 मीटर दौड़ में (बाला वर्ग आठवीं ट्यूलिप) दक्षिता ने प्रथम स्थान, वंशिका ने दूसरा, सोनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पून एवं लेमन रेस बाल वर्ग छठी ट्यूलिप में अर्चित ने प्रथम, तेजस ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पून एवं लेमन रेस में लड़कियों के वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान, सनाया ने दूसरा और नामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पून एवं लेमन रेस बाल वर्ग में अर्णव ने प्रथम, अतिन ने दूसरा स्थान और शौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed