{"_id":"68b894cda06828f534091028","slug":"parking-problem-in-sujanpur-market-drivers-are-facing-problems-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165597-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार में पार्किंग की समस्या, वाहन चालक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर बाजार में पार्किंग की समस्या, वाहन चालक हो रहे परेशान
Thu, 04 Sep 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में दुकानों के बाहर पार्क किए गए वाहन। संवाद।
सुजानपुर(हमीरपुर)। महाराजा संसार चंद की नगरी सुजानपुर में पार्किंग व्यवस्था की दरकार होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में सरकारी गैरसरकारी कार्य व खरीदारी को लेकर आने वाले वाहन चालकों के लिए पार्किंग की कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है।
ऐसे में बाजार में प्रतिदिन जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। सुजानपुर शहर में नगर परिषद की ओर से टैक्सी चालकों के साथ-साथ ट्राला जीप को लेकर के चौगान किनारे पार्किंग को लेकर स्टैंड तय किए गए हैं, लेकिन जो अन्य निजी वाहनों के लिए कोई भी जगह चिन्हित नहीं है। ऐसे में पार्किंग को लेकर वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
राहगीरों में सलोचना देवी, प्रकाश चंद, राम लाल, राजकुमार, मोहन लाल आदि ने कहा कि नगर परिषद की ओर से चौगान के ट्राला स्टैंड से आगे तक के भाग को पक्का किया गया है, लेकिन वाहनों को पार्क करने के लिए कोई भी निर्देश पट्ट नहीं लगाया गया है। ऐसे में दुकानदारों व अन्य वाहन चालकों को मजबूरन दुकानों के सामने जगह-जगह वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता में भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व नगर परिषद के वार्ड दो में भी लंबे समय पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने 25 लाख की धनराशि से 25 वर्ष पूर्व पार्किंग का निर्माण करवाया था, लेकिन आज तक प्रशासन उसका उपयोग नहीं कर पाया है, जिससे समस्या गंभीर बनी हुई है।
कोट
बाजार में पार्किंग को लेकर स्थान चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही बाजार में वाहन चालकों के लिए जगह तय कर दी जाएगी, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
-रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर