फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking of vehicles in Mahre market has become a problem

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में वाहन खड़ा करना बना मुसीबत

Wed, 18 Jun 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Jun 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार में प्रतिदिन बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। जिससे बाजार में घंटों तक जाम लग रहा है। जाम के कारण अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में पूरा दिन सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते इस बाजार में बस स्टॉप तक की सुविधा नहीं है। जिससे दोपहिया वाहन आमतौर पर फुटपाथ पर खड़े रहते हैं जबकि लोगों को मजबूर होकर सड़क पर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों राकेश कुमार, प्रदीप शर्मा, मुकेश कुमार, सुनील ठाकुर, रोहित आदि ने कहा कि मैहरे बाजार में पार्किंग को लेकर प्रशासन द्वारा कोई भी स्थान चिह्नित नहीं किया गया है। वहीं बाजार में नो पार्किंग जोन को लेकर भी कोई कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में बाजार में दिन-प्रतिदिन पार्किंग की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


बाजार के साथ ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। मिनी सचिवालय भवन में करीब 100 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसका टेंडर आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र गौतम, एसडीम, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed