फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   parentes angry

तीन हफ्ते़ बाद भी कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन

Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तीन हफ्ते बाद भी कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन
विज्ञापन

स्कूल अध्यापिका की ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत
परिजनों ने डीसी और सीएमओ को ज्ञापन सौंप मांगी कार्रवाई
कहा, एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई न हुई तो मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अध्यापिका अमिता कुमारी की मौत के तीन हफ्ते बाद भी निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने पर परिजनों में आक्रोश है। जिले के एक निजी अस्पताल में 9 अक्तूबर को ऑपरेशन के दौरान अध्यापिका की मौत हुई थी। इस मामले में परिजनों ने शिमला-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ढाई घंटे चक्का जाम किया था। प्रशासन ने दो हफ्ते के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर फिर से परिजन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर हो रहे हैं।
इस मामले में बुधवार को परिजनों सहित ग्रामीणों ने डीसी और सीएमओ हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मामले में अब तक हुई जांच का ब्योरा मांगा, साथ ही जल्द ही जल्द उचित कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं, उपायुक्त ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ हमीरपुर से बातचीत की है। उनसे अब तक हुई कार्रवाई का भी ब्योरा मांगा गया। ग्रामीण अब तक हुई कार्रवाई जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी मिले हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने महिला के पति से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि कुछ बातों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को संशय था। इस संशय को दूर करने के लिए मृतका के पति से कुछ बातें साफ हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले में ढुलमुल रवैया अपनाया गया तो वह ठोस कदम उठाने पर मजबूर होंगे और इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार जिम्मेवार होगी। प्रशासन ने मामले की जांच का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था। हालांकि, परिजन अब तक हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इनका कहना है कि उन्हें अब तक हुई मामले की जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मृतक महिला के पति अरुण शर्मा और ग्रामीण सुमन भारती ने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। यदि मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी कदम उठाने के लिए ग्रामीण विवश होंगे।
विज्ञापन

बयान-
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अब तक हुई जांच का ब्योरा मांगा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। जांच अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश मीणा, उपायुक्त हमीरपुर
मृतका के पति से कुछ बातें जाननी थी। इसलिए उन्हें बुलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की जांच अंतिम चरण में है। बहुत जल्द जांच पूरी हो जाएगी।
डॉ. अर्चना सोनी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed