फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayats can participate in Cleanliness Survey Rural-2025 till July 15

Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 में पंचायतें 15 जुलाई तक ले सकती हैं हिस्सा

Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayats can participate in Cleanliness Survey Rural-2025 till July 15
खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में आयोजित बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि एवं सचिव। स्रोत:
बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में बुधवार को जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक सतीश कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचयातों को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के उदेश्य से स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों व युवक मंडलों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण में शामिल होने के लिए पंचायतों को 15 जुलाई तक एप के माध्यम से भाग लेना होगा। इसके बाद केंद्र की टीम पंचायत में जाकर सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण के बाद पंचायत को रैंक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और सचिवों को भारत सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जारी एप के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधियों से ग्रामीण स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने और स्वच्छता सर्वेक्षण में जोड़ने भी आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के संदर्भ में करेर, भकरेड़ी और बणी में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed