फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   panchayat byelection

पंचायत उपचुनाव: चुनाव निशान मिलते ही प्रचार में कूदे प्रत्याशी

Thu, 07 Nov 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में होने वाले पंचायत उपचुनावों के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी और नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। वीरवार शाम को प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए गए। इसके बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जिले में 26 वार्ड सदस्यों में से 23 निर्विरोध चुने गए। जबकि, चारियां दी धार पंचायत के वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द हो गया। एक ही नामांकन होने के कारण अब यह पद फिर से खाली रह गया है। नामांकन की अवधि खत्म होने के कारण अब यहां मतदान नहीं होगा। ज्योली देवी में पंचायत प्रधान के लिए 3, सौर पंचायत में प्रधान पद के लिए 2 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, लंबलू में निर्विरोध उपप्रधान चुना गया।
विज्ञापन

अब पांच पंचायतों में उपप्रधान के पांच पदों के लिए मतदान होगा। जिले में पंचायत प्रधान 2, उपप्रधान 5 तथा 26 पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 21 अक्तूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है। सोमवार 4 नवंबर शाम तीन बजे तक कुल 76 लोगों ने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के लिए नामांकन भरा था। जिसमें प्रधान पद के लिए 10, उपप्रधान पद के लिए 28 और वार्ड सदस्य के लिए 38 लोगों ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन भरा था। नामांकन पत्रों की समीक्षा 5 नवंबर मंगलवार को पूरी हुई। नामांकन वापस लेने की तिथि 7 नवंबर, वीरवार को शाम 3 बजे तक निश्चित की गई थी। कइयों ने अपने नामांकन वापस लिए। जिसके बाद शेष बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होंगे। जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर रमेश कपूर ने कहा कि चुनाव परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होने पर मतगणना के बाद होगी। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने विकास खंडों में मतदान केंद्रों के नाम प्रकाशित करने के लिए खंड विकास अधिकारी हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, बिझड़ी, बमसन और भोरंज को प्राधिकृत किया है। साथ ही बीडीओ को अपने अपने क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर उन्हें उपचुनाव के लिए आवश्यकता अनुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी नियुक्त करने के लिए प्राधिकृत किया है।
विज्ञापन

बाक्स:
इन 23 वार्डों में निर्विरोध चुने जनप्रतिनिधि
हमीरपुर ब्लॉक की पंचायत कुठेड़ा के वार्ड नंबर-1, टिब्बी के वार्ड-4, बस्सी झनियारा के वार्ड-2, सुजानपुर ब्लाक की खैरी के वार्ड-2, सपाहल के वार्ड-5 और वार्ड-6, बमसन ब्लॉक की पंधेड़ के वार्ड-1, भटेड़ के वार्ड-1, बजड़ोह के वार्ड-5 और चमनेड़ के वार्ड-7, नादौन ब्लॉक की पन्याली के वार्ड-3, वार्ड-5, कमलाह के वार्ड-3, सपड़ोह के वार्ड-6, मण के वार्ड-2, भदरूं पंचायत के वार्ड-4, बिझड़ी ब्लॉक की दंदवीं के वार्ड-4, बड़सर पंचायत के वार्ड-2, पाहलू पंचायत के वार्ड-1, कनोह के वार्ड-2, बल्ह बिहाल के वार्ड-4, भोरंज ब्लॉक की भोरंज पंचायत के वार्ड-6 और मुंडखर के वार्ड-1 में केवल एक-एक नामांकन आने के चलते यहां पर निर्विरोध तरीके से वार्ड सदस्य का चुनाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रधान और उपप्रधान के लिए होगा मतदान-
नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब बिझड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्योली देवी में 3 और सौर पंचायत में प्रधान पद के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, उपप्रधान के लिए बमसन ब्लॉक की चमनेड़ पंचायत में 4 प्रत्याशी, जबकि नादौन की मण पंचायत, नौहंगी, बिझड़ी की दांदड़ू, बफड़ी और लंबलू में 2-2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इन वार्डों में होगा मतदान
इसी तरह भोरंज ब्लाक की मनवीं पंचायत के वार्ड-4 और भकेड़ा के वार्ड-3 में 3-3 लोगों ने नामांकन भरा है। यहां पर अब मतदान के बाद सदस्यों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed